डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने कलेक्ट्रेट परिसर का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने कलेक्ट्रेट परिसर का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित विभिन्न कार्यालयों और पटलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेयजल, साफ-सफाई और आमजन को मिलने वाली सुविधाओं की स्थिति देखी तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीएम ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कलेक्ट्रेट आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने परिसर में पेयजल की समुचित व्यवस्था बनाए रखने, नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने और कार्यालयों में लंबित कार्यों का त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न पटलों पर अभिलेखों के रख-रखाव और कार्यालयीन व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि शासन की मंशानुसार आमजन को बेहतर और सुगम प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अमृता सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार, जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्यशील सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous articleपंचायत योजनाओं की समीक्षा में सख्त दिखे उपनिदेशक पंचायत, लापरवाही पर वेतन रोकने की चेतावनी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here