पहली ही बैठक में एक्शन मोड में डीएम गौरव सिंह सोगरवाल, अफसरों को दिया सख्त संदेश “योजनाओं की डिलीवरी में नहीं चलेगी ढिलाई”समयबद्धता, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

पहली ही बैठक में एक्शन मोड में डीएम गौरव सिंह सोगरवाल, अफसरों को दिया सख्त संदेश

“योजनाओं की डिलीवरी में नहीं चलेगी ढिलाई”समयबद्धता, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

महराजगंज। गौरव सिंह सोगरवाल ने पदभार संभालते ही कड़े तेवर दिखाते हुए कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक की और प्रशासनिक प्राथमिकताओं की स्पष्ट रूपरेखा तय कर दी। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनसे डीएम ने विभागवार प्रगति की जानकारी ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने दो टूक कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को तय समयसीमा में, पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ जमीन पर उतारना ही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि योजनाओं की डिलीवरी में किसी भी प्रकार की ढिलाई अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

महराजगंज में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए डीएम ने राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण, जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और शिकायतों के शीघ्र समाधान पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि फरियादियों को संतुष्ट करना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसमें लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं होगी।

जिलाधिकारी ने स्वच्छता, जल संरक्षण, नगर एवं ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लक्ष्य आधारित कार्य प्रणाली अपनाने के निर्देश दिए। स्वच्छ सर्वेक्षण को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने जनसहभागिता बढ़ाने पर बल दिया, वहीं जल संचय को जन आंदोलन का रूप देने की बात भी कही।

इसके अलावा स्मार्ट मीटर, स्वगणना और अन्य प्रमुख योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी उन्होंने विशेष निर्देश दिए और आमजन में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

बैठक के दौरान डीएम ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी विभाग में भ्रष्टाचार या लापरवाही की शिकायत मिली, तो संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय है। उन्होंने सभी अधिकारियों से टीम भावना के साथ काम करने और जनहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।

पहली ही बैठक में डीएम के स्पष्ट, सख्त और परिणामोन्मुखी रुख से यह संकेत मिल गया है कि अब जनपद में प्रशासनिक कार्यों को नई रफ्तार, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

Previous articleबारिश में ‘मैदान’ में उतरे नगर आयुक्त अजय जैन, सड़कों पर उतरकर परखी व्यवस्था जलभराव पर जीरो टॉलरेंस—नाले जाम मिले तो मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here