उपरौध के दो नौनिहालों को श्रद्धांजलि देकर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे पूर्व विधायक जय चौबे

उपरौध के दो नौनिहालों को श्रद्धांजलि देकर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे पूर्व विधायक जय चौबे

– शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पीड़ित परिवार के घर जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के साथ पहुंचे जय चौबे

– दुख की अपार घड़ी में परिजनों के साथ हर पल खड़ा रहने का जय चौबे ने दिया भरोसा

संतकबीरनगर।

खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम उपरौध में पिछले दिनों हुई हृदय विदारक घटना ने पूर्व सदर विधायक जय चौबे को द्रवित कर दिया था। असमय हुई इन दुर्घटनाओं से समूचे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ था। गांव निवासी एक नौनिहाल का जहां मार्ग दुर्घटना में निधन हो गया था वहीं दूसरे नौनिहाल की तामेश्वरनाथ धाम में स्थित पोखरे में डूबने से मृत्यु हो गई थी। खलीलाबाद सदर के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे सोमवार को उपरौध गांव पहुंचे। जय चौबे सबसे पहले गांव निवासी मृतक युवा सीबी यादव के घर पहुंचे। गांव का होनहार युवा सीबी यादव पिछले दिनों अपनी बहन के साथ बाइक से खलीलाबाद से घर जा रहा था। रास्ते में हुई मार्ग दुर्घटना में सीबी यादव का निधन हो गया तो वहीं मृतक की बहन गंभीर रूप से घायल हो कर अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रही है। पूर्व विधायक जय चौबे ने मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायल बहन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना किया। श्री चौबे ने कहा कि ईश्वर ने जिले के एक ऐसे नौनिहाल को हम से जुदा कर दिया जिसमे समाज को एक सूत्र में बांध कर विकास के पथ पर अग्रसर करने की अपार क्षमता थी। परिवार के सदस्यों को सांत्वना देते हुए उन्होंने कहा कि प्रकृति की नियति को कोई चाह कर भी नही बदल सकता है लेकिन घायल बहन के इलाज से लेकर परिवार की हर जरूरत के हमेशा खड़े रहेंगे। बाबा तामेश्वर नाथ धाम में दर्शन करने गए गांव के ही एक नौजवान युवक फूलचंद राव की पोखरे में डूबने से मौत पर दुखी पूर्व विधायक जय चौबे जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के साथ उनके आवास पर पहुंचे। पूर्व विधायक को अपने बीच पाकर दलित परिवार द्रवित हो उठा। पूर्व विधायक ने परिवार के होनहार युवा के असामयिक निधन पर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि परिवार के युवा स्तंभ के असमय चले जाने के बाद वे परिवार के हर सुख दुख में हमेशा खड़े रहेंगे। पूर्व विधायक जय चौबे के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के साथ जिला पंचायत सदस्य राम सुरेश चौरसिया, अवधेश सिंह, मनीराम यादव, अशोक चौधरी प्रधान, सेमरियावां ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद, विकास यादव, अजय पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Previous articleकेजीएमयू के डॉक्टर की एसआर हॉस्पिटल में विजिट, मरीजों के स्वास्थ्य का लिया जायजा
Next articleप्रधानाचार्य और शिक्षक की गिरफ्तारी के विरोध में आज पूरे प्रदेश में बंद रहेंगे निजी विद्यालय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here