शिक्षामित्र सम्मान एवं मानदेय वितरण समारोह का आयोजन

शिक्षामित्र सम्मान एवं मानदेय वितरण समारोह का आयोजन

बस्ती। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज के बहुउद्देशीय हाल में शिक्षामित्र सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महेश शुक्ला, मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह एवं जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। साथ ही योगी आदित्यनाथ के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया।

मुख्य अतिथि महेश शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षामित्रों के हितों के प्रति संवेदनशील है और उनके सम्मान एवं अधिकारों के लिए लगातार कार्य कर रही है। मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने कहा कि मानदेय वृद्धि से शिक्षामित्रों का मनोबल बढ़ेगा और वे शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने शिक्षामित्रों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने शिक्षामित्रों से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र एवं जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने भी शिक्षामित्रों की भूमिका को शिक्षा व्यवस्था की नींव बताते हुए उनकी सराहना की।

कार्यक्रम में शिक्षामित्रों को ₹18,000 के बढ़े हुए मानदेय का डेमो चेक वितरित किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षामित्रों को सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को शैक्षिक सामग्री भी प्रदान की गई।

कार्यक्रम स्थल पर निपुण भारत मिशन एवं समेकित शिक्षा से संबंधित स्टॉल भी लगाए गए।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

Previous articleमगहर में यूनिसेफ कार्यशाला में डीआईजी बस्ती ने किया प्रतिभाग महिलाओं व बच्चों के खिलाफ अपराधों पर संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Next articleनवागत नगर आयुक्त अजय जैन ने संभाली कमान, विभागों का किया औचक निरीक्षण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here