केजीएमयू के डॉक्टर की एसआर हॉस्पिटल में विजिट, मरीजों के स्वास्थ्य का लिया जायजा

केजीएमयू के डॉक्टर की एसआर हॉस्पिटल में विजिट, मरीजों के स्वास्थ्य का लिया जायजा

– हॉस्पिटल के संरक्षक राकेश चतुर्वेदी ने बुके भेंट कर किया किया अभिनंदन

– जल्द ही एसआर हॉस्पिटल के मरीजों को मिलेंगी केजीएमयू के चिकित्सकों की सेवाएं – राकेश चतुर्वेदी

संतकबीरनगर।

केजीएमयू लखनऊ के मशहूर चेस्ट रोग विशेषज्ञ डा सौरभ ओझा रविवार को नाथनगर में स्थित एसआर हॉस्पिटल पहुंचे। हॉस्पिटल पहुंचने पर अस्पताल के संरक्षक/व्यवस्थापक राकेश चतुर्वेदी ने बुके देकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान डा सौरभ ओझा ने अस्पताल में भर्ती मरीजों की मेडिकल रिपोर्टों का अवलोकन भी किया। चेस्ट रोग, शुगर और थायराइड आदि से जुड़े मरीजों के इलाज के लिए महत्वपूर्ण टिप्स भी दिया। डा सौरभ ओझा थायराइड, शुगर, टीबी,अस्थमा, दमा, एलर्जी, खांसी के साथ बलगम आना, थूक में खून आना, टांसिल का बार बार बढ़ना, चलने पर सांस फूलना, पैरों में सूजन आना आदि रोगों के स्पेशलिस्ट चिकित्सक माने जाते हैं। किंग्स जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ के मशहूर चेस्ट स्पेशलिस्ट डा सौरभ ओझा के एसआर हॉस्पिटल पहुंचने की सूचना पर इन रोगों से प्रभावित तमाम मरीज भी अस्पताल पहुंच गए। मौके पर मौजूद मरीजों को जरूरी हिदायत देने के साथ ही हॉस्पिटल में दुबारा विजिट का भरोसा दिया। एसआर हॉस्पिटल के संरक्षक/ व्यवस्थापक राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि इस ग्रामीण क्षेत्र में केजीएमयू जैसे देश के नामी हॉस्पिटल के मशहूर चिकित्सक का आगमन अस्पताल के लिए गौरव की बात है। उन्होंने क्षेत्र वासियों को भरोसा दिलाया कि गरीब आवाम के बेहतर इलाज के लिए हर संसाधन और सुविधा मुहैया कराने के प्रति अस्पताल प्रबंधन पूरी तरह संकल्पित है। श्री चतुर्वेदी ने कहा कि जल्द ही केजीएमयू के मशहूर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की एसआर हॉस्पिटल के मरीजों को सेवाएं मिलने लगेंगी। इस दौरान डा गौरव बर्नवाल, मनोज कुमार पांडेय, वेद प्रकाश पांडेय, अभयनंद सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Previous articleमहंगाई-कानून को मुद्दा बनाएगा विपक्ष, पलटवार को तैयार सत्ता पक्ष, बुलाई गई सर्वदलीय बैठक
Next articleउपरौध के दो नौनिहालों को श्रद्धांजलि देकर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे पूर्व विधायक जय चौबे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here