गोरखपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थानों के प्रभारी बदले गए
गोरखपुर। जिले के पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के निर्देश पर निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर के कई अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे शीघ्र कार्यभार ग्रहण करें।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव को प्रभारी निरीक्षक पिपराइच से रामगढ़ताल, विवेक त्रिवेदी को पुलिस लाइन से पिपराइच, अरविंद कुमार सिंह को पुलिस लाइन से कैंपियरगंज, प्रहलाद सिंह को पुलिस लाइन से गोला और राजकुमार सरोज को पुलिस लाइन से गगहा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
गगहा के प्रभारी निरीक्षक रहे जगदीश प्रसाद पाल को गुलरिहा भेजा गया है, जबकि संतोष कुमार अवस्थी को पुलिस लाइन से बांसगांव का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
उपनिरीक्षक स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। राकेश रोशन सिंह को गोला से शाहपुर, संजय कुमार मिश्रा को पुलिस लाइन से सहजनवा, गौरव वर्मा को पुलिस लाइन से राजघाट और प्रशांत पाठक को पुलिस लाइन से हरपुर बुदहट का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
विवेक कुमार मिश्रा को हरपुर बुदहट से मीडिया सेल और ज्ञानेन्द्र सिंह को राजघाट से पीपीगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा निरीक्षक जीतेन्द्र कुमार सिंह (बांसगांव), पंकज गुप्ता (राजघाट) तथा उपनिरीक्षक महेश कुमार चौबे (सहजनवा), अरुण कुमार सिंह (पीपीगंज), चन्द्रभान सिंह (शाहपुर), इत्यानंद पाण्डेय (गुलरिहा) और नितिन रघुवंशी श्रीवास्तव (रामगढ़ताल) को गैर जनपद स्थानांतरित किया गया है।















