सात साल बाद गुमशुदा पीड़िता बरामद, थाना बांसगाँव के मुकदमे का सफल खुलासा

सात साल बाद गुमशुदा पीड़िता बरामद, थाना बांसगाँव के मुकदमे का सफल खुलासा

 

गोरखपुर। थाना बांसगाँव में वर्ष 2019 में दर्ज अपहरण व जबरन शादी के मामले में 7 साल बाद पीड़िता अंकिता की बरामदगी हो गई है। इस सफल ऑपरेशन में वर्तमान चौकी प्रभारी हरनही सर्वेश कुमार सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

जानकारी के अनुसार, 7 वर्ष पहले अंकिता पुत्री कुबेर प्रसाद, निवासी ग्राम बाभन भैंसा, थाना बांसगाँव अपने घर से लापता हो गई थी। 

परिजनों ने संदेह के आधार पर अपने ही रिश्तेदार मिथुन और उसके परिवार वालों पर मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा संख्या 299/2019, धारा 363, 366 आईपीसी के तहत दर्ज इस मामले की विवेचना शुरू हुई। इस दौरान कुल 9 विवेचक बदले गए।

अंततः उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने गहन प्रयास और सूझबूझ से पीड़िता की बरामदगी कर ली। पीड़िता को 7 वर्ष बाद अपने माता-पिता से मिलाया गया। इस मौके पर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

एसएसपी डॉ. कौस्तुभ द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन मिलाप के तहत यह एक और सफल कार्रवाई है। उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने कहा, “जब कोई परिवार अपने गुमशुदा सदस्य को वापस पाता है, तो उस खुशी की कोई सीमा नहीं होती। यह कार्य सिर्फ पुलिस की ड्यूटी नहीं, बल्कि एक पुण्य कार्य है।”

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने इस सफलता पर संबंधित टीम की सराहना की और कहा कि ऐसे मामलों में पीड़िता की सुरक्षित बरामदगी और परिवार पुनर्मिलन ही हमारा मुख्य लक्ष्य है।

Previous articleशादी समारोह मातम में बदला, मारपीट में युवक की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here