फर्जी कागजात से जमीन बिक्री, दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर। जमीन की खरीद-फरोख्त में फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया है, जहां थाना चिलुआताल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।
पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चिलुआताल की टीम ने मुकदमा संख्या 130/26 में वांछित अभियुक्त विनोद सिंह और अनिल यादव को धर दबोचा। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर पीड़ित की जमीन को धोखाधड़ीपूर्वक बेच दिया था। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विनोद सिंह (निवासी रामूडीहा) और अनिल यादव (निवासी नारायणपुर) के रूप में हुई है।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष सूरज सिंह, उपनिरीक्षक अजय, कांस्टेबल महेश चौबे, कांस्टेबल अनिल यादव और कांस्टेबल सचिन्द्र शाह की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।















