गोरखनाथ मंदिर में टाटा संस चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने किए गुरु गोरखनाथ के दर्शन-पूजन
गोरखपुर।
गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति में बुधवार को श्री गोरखनाथ मंदिर में टाटा संस लिमिटेड के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने शिवावतारी महायोगी गुरु गोरखनाथ जी के दर्शन-पूजन किए।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में पूर्ण आध्यात्मिक वातावरण रहा। एन. चंद्रशेखरन ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं उपस्थित रहकर अतिथि का स्वागत किया और कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
दर्शन-पूजन के बाद टाटा संस चेयरमैन ने गोरखनाथ मंदिर की प्राचीन परंपरा और आध्यात्मिक विरासत के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की।















