धुरियापार में सीईओ अनुज मलिक का स्थल निरीक्षण, विकास कार्यों को तेज गति देने के निर्देश

धुरियापार में सीईओ अनुज मलिक का स्थल निरीक्षण, विकास कार्यों को तेज गति देने के निर्देश

 

गोरखपुर। गीडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालिका अधिकारी (सीईओ) अनुज मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट धुरियापार के विकास कार्यों की प्रगति जाँचने के लिए खुद धरातल पर उतरकर स्थल निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने चल रहे निर्माण कार्यों का विस्तृत जायजा लिया और कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। इस दौरान भूमि अधिग्रहण अधिकारी तथा अपर मुख्य कार्यपालिका अधिकारी राम प्रकाश भी उनके साथ मौजूद रहे।

सीईओ अनुज मलिक ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि धुरियापार को एक आधुनिक और विकसित क्षेत्र बनाने के लिए मुख्यमंत्री का स्पष्ट विजन है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए पूरी टीम को समन्वय और मेहनत के साथ काम करना होगा।

उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और किसी भी प्रकार की देरी न होने देने के सख्त निर्देश दिए। टीम को तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने विकास कार्यों को और अधिक मजबूती से गति देने की बात कही।

Previous articleगोरखनाथ मंदिर में टाटा संस चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने किए गुरु गोरखनाथ के दर्शन-पूजन
Next articleमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी जन समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here