डीआईजी संजीव त्यागी ने क्षेत्राधिकारी धनघटा कार्यालय व थाना धनघटा का औचक निरीक्षण 

डीआईजी संजीव त्यागी ने क्षेत्राधिकारी धनघटा कार्यालय व थाना धनघटा का औचक निरीक्षण 

 

बस्ती। पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने क्षेत्राधिकारी धनघटा कार्यालय/पेशी तथा थाना धनघटा का औचक निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने CCTNS/ई-ऑफिस, पेशी कार्यालय और पूरे परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने अपराध रजिस्टर, Z रजिस्टर, आर्डर बुक रजिस्टर, जांच प्रार्थना पत्र रजिस्टर, SR रजिस्टर और कार्य वितरण रजिस्टर आदि का विस्तृत अवलोकन किया। 

डीआईजी संजीव त्यागी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि रजिस्टरों और अभिलेखों में प्रविष्टियां समय पर अद्यतन रखी जाएं, कार्यालय व परिसर की साफ-सफाई प्रतिदिन सुनिश्चित की जाए, लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए, आगंतुकों के साथ शिष्टाचारपूर्ण व्यवहार रखा जाए, लंबित अभियोगों का समयबद्ध निस्तारण हो, आरोप पत्र एवं अंतिम रिपोर्ट समय से न्यायालय में दाखिल की जाए, आई-गॉट प्रशिक्षण शेष कर्मियों का शीघ्र पूरा किया जाए, सर्किल के थानों से अधिकाधिक बहू-बेटी सम्मेलन कराए जाएं तथा ऑपरेशन क्लीन और ऑपरेशन दहन के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जाए।

तत्पश्चात डीआईजी ने थाना धनघटा के थाना कार्यालय, मालखाना, साइबर हेल्पडेस्क, CCTNS कार्यालय, बंदी गृह, मिशन शक्ति केंद्र, आगंतुक कक्ष और थाना परिसर का भी औचक निरीक्षण किया। थाना कार्यालय के अभिलेखों का निरीक्षण कर सभी प्रविष्टियां अद्यतन करने, कार्यालय/थाना परिसर की साफ-सफाई प्रतिदिन कराने, लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा थाना परिसर में खड़े माल मुकदमाती, लावारिस आदि वाहनों का निस्तारण ऑपरेशन क्लीन के तहत कराने हेतु संबंधित को निर्देश दिए।

निरीक्षण के उपरांत डीआईजी संजीव त्यागी ने पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना व अन्य पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना क्षेत्र धनघटा में पैदल गश्त कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र, प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा दिलीप सिंह और पेशी/थाने के अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Previous articleबेमौसम बारिश से नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को मिले उचित मुआवजा: मुख्य सचिव
Next articleबच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं: धीरेंद्र त्रिपाठी रुद्रापुर में वार्षिकोत्सव व शिक्षा चौपाल, मेधावियों को सम्मानित किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here