निरीक्षक से डीएसपी पद पर पदोन्नति: एसपी संदीप कुमार मीना ने स्टार लगाकर दी बधाई
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने निरीक्षक से डीएसपी (Deputy Superintendent of Police) पद पर पदोन्नत हुए अशोक कुमार सिंह और सुश्री सरोज शर्मा को स्टार लगाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर एसपी ने दोनों अधिकारियों को पदोन्नति की हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह पदोन्नति उनके लंबे समय के परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन का प्रतिफल है।
एसपी संदीप कुमार मीना ने अपेक्षा व्यक्त की कि दोनों अधिकारी अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ करेंगे तथा जनपद में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।















