डीएम प्रियंका निरंजन व एसपी विनीत जायसवाल ने मनकापुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी जनसमस्याएं

डीएम प्रियंका निरंजन व एसपी विनीत जायसवाल ने मनकापुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी जनसमस्याएं

मनकापुर (गोण्डा)। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर आज मनकापुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी गोण्डा प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।

दोनों अधिकारियों ने राजस्व, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का मौके पर जाकर शत-प्रतिशत निस्तारण किया जाए। उन्होंने उत्तर प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराते हुए कहा कि प्रार्थना-पत्रों की समयबद्ध जांच, कार्यवाही और समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासनिक विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Previous articleएसआरएस इंटरनेशनल एकेडमी में युवा प्रतिभाओं का जलवा: टॉपर्स को शील्ड-मेडल से सम्मानित
Next articleडीएम आलोक कुमार ने मेंहदावल विकासखंड कार्यालय का सघन निरीक्षण किया, लंबित पत्रावलियों पर जताई नाराजगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here