कन्या जन्मोत्सव: बेला बेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 7 नवजात बेटियों का स्वागत, माताओं को योजनाओं की दी जानकारी

कन्या जन्मोत्सव: बेला बेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 7 नवजात बेटियों का स्वागत, माताओं को योजनाओं की दी जानकारी

 

रायबरेली। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत विकास खण्ड राही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला बेला में शनिवार 29 मार्च 2026 को “कन्या जन्मोत्सव”धूमधाम से मनाया गया। 

इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग की ओर से 7 नवजात बेटियों को बेबी किट और मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. राकेश यादव ने माताओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र पर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाएं, भोजन, जननी सुरक्षा केंद्र, दवाएं तथा जच्चा-बच्चा की देखभाल कैसे करें, इस बारे में विस्तार से बताया। 

डॉ. यादव ने विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रसव के बाद मां और नवजात शिशु दोनों की देखभाल अत्यंत जरूरी है तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

कार्यक्रम में माता-पिता को कन्या सुमंगला योजना का लाभ लेने के लिए जनसेवा केंद्र पर आवेदन करने की जानकारी दी गई। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की गई और कन्या सुमंगला योजना के पर्चे वितरित किए गए।

जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी ने महिलाओं को निराश्रित महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सामूहिक विवाह योजना और राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

जेंडर स्पेशलिस्ट सुषमा कश्यप ने वन स्टॉप सेंटर की जानकारी देते हुए महिलाओं के लिए उपयोगी टोल फ्री नंबर्स 181, 112, 1098, 1090, 108 और 1076 के बारे में बताया, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद ली जा सके।

इस अवसर पर बीसीपीएम, आशा कार्यकर्ताएं, नई माताएं और स्वास्थ्य केंद्र का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। 

कार्यक्रम का उद्देश्य बेटी जन्म को उत्सव के रूप में मनाना तथा महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाना था।

Previous articleनिपुण सम्मान दिवस: रायबरेली के 625 विद्यालयों का सम्मान, 74 प्रतिशत बच्चे हुए निपुण
Next articleदहेज प्रताड़ना में बेटी की मौत, 4 आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here