जिला सड़क सुरक्षा एवं विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक: एडीएम सिटी ने दिए सख्त निर्देश

जिला सड़क सुरक्षा एवं विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक: एडीएम सिटी ने दिए सख्त निर्देश

 

गोरखपुर। जिला सड़क सुरक्षा7 समिति एवं जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक पर्यटन सभागार में एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा एवं स्कूली वाहनों के संचालन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक में स्कूली वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा, ड्राइवरों के लाइसेंस एवं वाहनों में सुरक्षा मानकों के अनुपालन की समीक्षा की गई। एडीएम सिटी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिना फिटनेस, बिना परमिट अथवा नियमों के विरुद्ध संचालित हो रहे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए विद्यालय प्रबंधन यह सुनिश्चित करें कि सभी वाहनों में निर्धारित मानकों के अनुसार फायर एक्सटिंग्विशर, फर्स्ट एड बॉक्स, जीपीएस एवं सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था हो। साथ ही ड्राइवरों एवं परिचालकों का सत्यापन भी अनिवार्य रूप से कराया जाए।

बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर उनके सुधार, यातायात नियमों के पालन, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग को सख्ती से लागू कराने तथा जागरूकता अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर एसपी ट्रैफिक राजकुमार पांडेय सहित परिवहन, शिक्षा एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी बिंदुओं पर नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Previous articleजनसुविधा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क: उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने पेट्रोल पंपों का औचक भ्रमण किया
Next articleसंतकबीरनगर पुलिस को मिला नया जोश : एसपी मीना ने थाना कोतवाली खलीलाबाद का किया वार्षिक निरीक्षण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here