एनआईसी परिसर में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह

एनआईसी परिसर में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह

 

प्रतापगढ़। मंगलवार को उच्च न्यायालय इलाहाबाद (प्रयागराज) के न्यायमूर्ति नीरज तिवारी एवं न्यायमूर्ति पद्म नारायण मिश्र के जनपद प्रतापगढ़ आगमन के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी में एक गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश राजीव कमल पाण्डेय ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह के दौरान समस्त व्यवस्थाएं प्रोटोकॉल के पूर्ण अनुरूप और अत्यंत सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित की गईं। कार्यक्रम पूर्ण शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनपद के न्यायिक, प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज कराई।

यह शपथ ग्रहण समारोह न्यायिक प्रक्रिया की गरिमा को बनाए रखने और जनपद में कानून-व्यवस्था तथा प्रशासनिक समन्वय को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Previous article100 दिवसीय सघन टीबी अभियान में 229 ग्राम प्रधान सम्मानित: टीबी मुक्त गांवों का गौरव
Next article100 ग्राम प्रधान सम्मानित: टीबी मुक्त गांवों के लिए मिला गौरव, 25 पोषण पोटलियां वितरित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here