हत्या की झुठी खबर से मची सनसनी, पुलिस रही हलकान

हत्या की झुठी खबर से मची सनसनी, पुलिस रही हलकान

गोरखपुर /पिपरौली

गीडा थाना के कस्बा पिपरौली बाजार में शुक्रवार की रात अचानक सनसनी फैल गई जब पुलिस को सूचना मिली कि कस्बे निवासी शब्बीर ने अपने लड़के की हत्या कर दी। इस खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। तत्काल गीडा एस एच ओ रतन कुमार पांडेय, पिपरौली चौकी इंचार्ज आलोक कुमार राय मय फोर्स कस्बे में पहुंच गए । काफी जद्दोजहद और परेशानियों के बाद, लड़का अपने घर में ही सकुशल बरामद हुआ।
बताते चलें कि कस्बे के शब्बीर (39 ) क्षेत्र में ही फेरी लगाकर कपडा बेचने का कार्य करता है,जो दारु पीने का भी आदी है। आए दिन पति पत्नी के बीच विवाद होता रहता है और अक्सर यह दंपति 112 नंबर पर पुलिस को बुलाते रहते हैं। आज फिर नशे कि हालत में शब्बीर का पत्नी के साथ कुछ विवाद हुआ, अचानक उसकी पत्नी ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी कि उसके पति शब्बीर ने अपने पुत्र आरिफ(11) की हत्या कर दी। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस भी काफी परेशान नजर आई पर बाद में यह खबर झूठी निकली। गीडा पुलिस शब्बीर और उसके लड़के आरिफ को पकड़ कर पुछताछ के लिए थाने ले कर चली गई। गीडा पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Previous articleसावन में न करें कुछ काम,सावन का महीना शिव भक्तों के लिए किसी पर्व से कम नहीं और इस बार तो दो माह तक यह पर्व मनाया जाएगा
Next articleदीर्घकालिक विकास के लिए पूर्वांचल विकास निधि का करें इस्तेमाल : योगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here