सावन में न करें कुछ काम
सावन का महीना शिव भक्तों के लिए किसी पर्व से कम नहीं और इस बार तो दो माह तक यह पर्व मनाया जाएगा। शास्त्र कहते हैं कि इस अवधि में कुछ कार्य नहीं करने चाहिए। लेकिन आखिर वे कौन से काम हैं?
■ श्रावण मास में मांस, मदिरा का सेवन वर्जित है। भक्तों को लहसुन, प्याज, बैंगन खाने से भी बचना चाहिए।
■ धार्मिक मान्यता है कि अपने शरीर पर तेल नहीं लगाना चाहिए। इस माह में तेल का दान शुभ माना गया है।
■ सावन मास में किसी भी व्यक्ति का अनादर न करें। मन में उसके लिए नकारात्मक विचार भी न लाएं।
■ व्रत करने वालों को बिस्तर पर नहीं, बल्कि भूमि पर सोना चाहिए। साथ ही दिन में सोने से बचना चाहिए।















