29 की सुबह आठ बजे से मोहर्रम समाप्त होने तक लागू रहेगा डायवर्जन

कल शहर में नहीं आएंगे बड़े वाहन कई रास्तों पर रिक्शा तक प्रतिबंधित

29 की सुबह आठ बजे से मोहर्रम समाप्त होने तक लागू रहेगा डायवर्जन

उत्तर प्रदेश गोरखपुर गोरखपुर। मोहर्रम के त्योहार को देखते हुए 29 जुलाई की सुबह आठ बजे से त्योहार समाप्त होने तक शहर में रूट डायवर्जन लागू रहेगा। शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। शहर के अंदर भी कई रास्तों पर वाहन, रिक्शा, बाइक सभी की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

इन रास्तों पर नहीं जाएंगे वाहन : दुर्गाबाड़ी, अलीनगर, बक्शीपुर, जुगनू तिराहा, ट्रांसपोर्ट नगर, राप्ती नदी के के मार्ग पर, घोष कंपनी से पुल नखास तक व घोष कंपनी से रेती चौक तक अलहदादपुर तिराहा से घंटाघर तक, नार्मल टैक्सी स्टैंड से पांडेयहाता, घंटाघर तक, नार्मल से बरफखाना, हांसूपुर तक, हुमायंपुर रेलवे ओवरब्रिज से गंगेज चौराहा, अलीनगर, बक्शीपुर, घंटाघर की जाएगा। तरफ, अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर चौराहा की तरफ, विजय चौक से अलीनगर, चरनलाल चौक की तरफ, खूनीपुर, साहबगंज से बक्शीपुर की तरफ, लालडिग्गी से बक्शीपुर की

तरफ, लालडिग्गी से गीता प्रेस, रेती चौक तक फलमंडी चौराहे से राजघाट पुल की ओर, जटाशंकर तिराहा से अलीनगर की तरफ, मदीना मस्जिद चौराहा से शाहमारूफ जाने वाले मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया, रिक्शा व साइकिल का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

इधर से गुजरेंगे बड़े वाहन : संतकबीर नगर की तरफ से गोरखपुर आने वाले भारी वाहनों को सहजनवां बाईपास जीरो प्वाइंट से डायवर्ट कर बाघागाड़ा, रामनगर कड़जहां या जंगल कौड़िया होते हुए भेजा जाएगा। बड़हलगंज से गोरखपुर की तरफ आने वाले वाहनों को बेलीपार क्षेत्र बाघागाड़ा स्थित फोरलेन से डायवर्ट कर रामनगर कड़जहां होते हुए

अमर उजाला तिराहा से लखनऊ की तरफ जाने वाली बसों को अमर उजाला तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा, ये वाहन देवरिया बाईपास से रामनगर कड़जहां होते हुए जाएंगे।

आवश्यकता पड़ने पर चार पहिया वाहन भी डायवर्ट किए जाएंगे।

Previous article763 पुलिस वाले संभालेंगे मोहर्रम जुलूस की जिम्मेदारी
Next articleपूर्व सदर विधायक जय चौबे के बीच में आने से खत्म हुआ विवाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here