763 पुलिस वाले संभालेंगे मोहर्रम जुलूस की जिम्मेदारी

763 पुलिस वाले संभालेंगे मोहर्रम जुलूस की जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश /गोरखपुर। मोहर्रम त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। सुरक्षा में 763 पुलिस वालों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा पीएसी व एसएसबी के जवान भी सुरक्षा में तैनात किए जाएंगे। हर ताजिया के करबला में दफन करने तक बीट पुलिस अधिकारी की ड्यूटी तय की गई है। जानकारी के मुताबिक, जिले में कुल 1793 ताजिया बैठाए गए हैं। 28 जुलाई को 548 जुलूस और दसवीं यानी 29 जुलाई को 913 जुलूस निकाले जाएंगे। भेजा एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि नगर क्षेत्र को पांच जोन व 16 सेक्टर में बांटकर ड्यूटी लगाई गई है।

Previous articleफोरलेन पर फर्राटे भर रहे राख लदे डंपर राहगीरों के आवागमन में बनी मुसीबत
Next article29 की सुबह आठ बजे से मोहर्रम समाप्त होने तक लागू रहेगा डायवर्जन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here