पूर्व सदर विधायक जय चौबे के बीच में आने से खत्म हुआ विवाद

पूर्व सदर विधायक जय चौबे के बीच में आने से खत्म हुआ विवाद

– *तेल में घटतौली को लेकर कल पंप पर हुआ था हंगामा*

*पूर्व सदर विधायक जय चौबे ने मामले को संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षो से बात करते हुए मामले को कराया शांत*

– *पंप संचालक को घटना की दोबारा पुनरावृति ना होने के लिए किया निर्देशित*

संतकबीरनगर:- कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मनियरा पेट्रोल पंप पर कल तेल में घटतौली को लेकर देर शाम विवाद हुआ था विवाद में शिकायतकर्ता राहुल राय ने पंप कर्मियों पर गाड़ी में तेल कम भरने का आरोप लगाया था जिसको लेकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी जैसे रात को पूर्व सदर विधायक जय चौबे को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों पक्षों से अपील की कि सुबह मिल बैठकर बात की जाएगी। शुक्रवार की दोपहर मनियरा पेट्रोल पंप पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बात करते हुए पूर्व सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने मामले को शांत कराया। शिकायतकर्ता और पंप संचालक के साथ बैठकर पूर्व विधायक जय चौबे ने दोनों लोगों से बात करते हुए मामले को बड़े ही गंभीरता के साथ दोनों पक्षों से बात करते हुए सुलझा दिया। पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा कि शिकायतकर्ता की शिकायत थी कि उनके गाड़ी में तेल कम भरा गया है दोनों पक्षों को सामने बैठ आते हुए मामले का निस्तारण कराया गया है आगे ऐसी कोई घटना सामने ना आए इसके लिए भी निर्देशित किया। इस दौरान मृत्युंजय राय, भीमराय, सचिन सिंह, अंकित पाल, भोलू उपाध्याय, अरविंद पांडे, पिंटू तिवारी,सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Previous article29 की सुबह आठ बजे से मोहर्रम समाप्त होने तक लागू रहेगा डायवर्जन
Next articleसावन की याद दिलाता हैं,झूलते गाते हुई सावनी कजली गीत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here