डीआईजी ने की अपराध समीक्षा गोष्ठी, होली-ईद के लिए सख्त तैयारियां

डीआईजी ने की अपराध समीक्षा गोष्ठी, होली-ईद के लिए सख्त तैयारियां

 

बस्ती। पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने आज 2 मार्च 2026 को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के साथ जनपद की अपराध एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा गोष्ठी की। गोष्ठी में आगामी त्योहारों रमजान माह, ईद-उल-फितर और होली के मद्देनजर पुलिस प्रबंधों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

डीआईजी ने लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण, निरोधात्मक कार्रवाई बढ़ाने, गैंगस्टर, वांछित एवं इनामी अभियुक्तों की 100% गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। चोरी-वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण, रात्रिकालीन गश्त मजबूत करने, महिला अपराध, पोक्सो, एससी/एसटी एक्ट मामलों में त्वरित कार्रवाई, यक्ष ऐप पर समय से डाटा फीडिंग, संवेदनशील क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग, मिशन शक्ति केंद्रों को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

साइबर अपराध, CCTNS, IGRS, NCRB, कर्मयोगी पोर्टल, CM डैशबोर्ड, ITSSO, JMIS आदि पोर्टलों की निरंतर निगरानी और ऑपरेशन क्लीन के तहत वाहनों का निस्तारण कराने पर भी बल दिया गया।

त्योहारों के संदर्भ में डीआईजी ने कहा कि संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों की पहचान कर विशेष सतर्कता बरती जाए। होली के जुलूसों पर सतर्क नजर रखी जाए, उन्हें सकुशल संपन्न कराया जाए। डीजे/लाउडस्पीकर के उपयोग में माननीय उच्च न्यायालय एवं शासन के निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत, सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, पुलिस कार्यालय एवं अन्य शाखाओं के प्रभारी सहित जनपद के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Previous articleडीएम-एसपी ने मुसहरा में ग्रामीणों से की बैठक, होली-रमजान को शांतिपूर्ण मनाने का आह्वान
Next articleसूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रंगों की धूम, होली मिलन में सराबोर हुआ पूरा कैंपस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here