अन्तरजनपदीय हैण्डबाल क्लस्टर प्रतियोगिता 2026 का भव्य उद्घाटन: एसपी संदीप कुमार मीना ने फीता काटकर किया शुभारंभ, खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

अन्तरजनपदीय हैण्डबाल क्लस्टर प्रतियोगिता 2026 का भव्य उद्घाटन: एसपी संदीप कुमार मीना ने फीता काटकर किया शुभारंभ, खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

 

संतकबीरनगर। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन के निर्देशन में जनपद संतकबीरनगर में आयोजित अन्तरजनपदीय हैण्डबाल क्लस्टर (हैण्डबाल व बास्केटबाल) प्रतियोगिता वर्ष-2026 का बृहस्पतिवार को श्री कांशीराम जी डिस्ट्रिक्ट स्टेडियम में भव्य उद्घाटन हुआ। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और गुब्बारे उड़ाकर तीन दिवसीय आयोजन (26 से 28 फरवरी 2026) की घोषणा की।

प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग में विभिन्न जनपदों से उत्कृष्ट खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। एसपी संदीप कुमार मीना ने विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना, अनुशासन तथा टीम स्पिरिट के साथ खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं में शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और एकता की भावना विकसित करते हैं तथा पुलिस विभाग की खेल को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन्स प्रियम राजशेखर पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र, प्रभारी यातायात परमहंस, पीआरओ पुलिस अधीक्षक पी के गुप्ता सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में खिलाड़ी, कोच और दर्शक उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के दौरान सुरक्षा, अनुशासन और खेल भावना का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। यह आयोजन संतकबीरनगर में खेल संस्कृति को मजबूत करने और युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

Previous articleडीआईजी संजीव त्यागी ने बस्ती परिक्षेत्र के पुलिस अधीक्षकों के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी की: लंबित विवेचना-गिरफ्तारी, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और होली-ईद त्यौहारों की तैयारियों पर सख्त निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here