डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण

डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण

रायबरेली। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण किया। यह निरीक्षण सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पारदर्शी ढंग से संपन्न हुआ।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयर हाउस की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, लॉग बुक का रख-रखाव, सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता और अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयर हाउस की साफ-सफाई और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल कुमार यादव, उप जिला अधिकारी विवेक राजपूत, प्रभारी एडीईओ फिरोज अहमद सहित अन्य संबंधित अधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह नियमित निरीक्षण चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिलाधिकारी ने सभी से अपील की कि वे चुनाव संबंधी किसी भी प्रकार की शंका या सुझाव को निर्भीक होकर साझा करें ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया और मजबूत हो।

Previous articleजनता दरबार में नवागत एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने सुनीं फरियादियां, दिए त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश
Next articleपरशरामपुर के उप निरीक्षक अजय कुमार गौड़ की मृत्यु पर पुलिस लाइन में शोक सभा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here