परशरामपुर के उप निरीक्षक अजय कुमार गौड़ की मृत्यु पर पुलिस लाइन में शोक सभा
बस्ती। जनपद बस्ती के थाना परशरामपुर पर तैनात उप निरीक्षक अजय कुमार गौड़ की असामयिक मृत्यु पर पुलिस परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। पुलिस लाइन बस्ती में उनके सम्मान में एक शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें समस्त पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और जवान शामिल हुए।
सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत उप निरीक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित की और एकजुट होकर शोक सलामी दी। अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, क्षेत्राधिकारीगण सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि व्यक्त की।
शोक सभा में उपस्थित अधिकारियों ने दिवंगत के परिवार के सदस्यों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढाढस बंधाया। अपर पुलिस अधीक्षक ने परिवार को आश्वासन दिया कि पुलिस विभाग उनके परिवार के साथ हर संभव सहायता और सहयोग प्रदान करेगा।
इस दुखद क्षण में पुलिस परिवार एकजुट दिखा। सभी ने दिवंगत उप निरीक्षक अजय कुमार गौड़ की स्मृति में शत्-शत् नमन और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।















