मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण 2026 की प्रगति पर बैठक

मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण 2026 की प्रगति पर बैठक

 

संतकबीरनगर । जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 की प्रगति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी कक्ष में हुई। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 1 जनवरी 2026 को अर्हता तिथि मानकर जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण चल रहा है। छूटे हुए और पात्र मतदाताओं को जोड़ने तथा सूची को शुद्ध करने के लिए दावे-आपत्तियां जमा करने की अंतिम तिथि आज 6 फरवरी 2026 है।

बैठक में फॉर्म-5, फॉर्म-6 और फॉर्म-7 भरने व जमा करने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई। व्यक्तिगत या बीएलए के माध्यम से फॉर्म सबमिट करने के सही तरीके पर जोर दिया गया। नो-मैपिंग के आंकड़े सभी दलों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम के अनुसार:

– दावे-आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि: 6 फरवरी 2026

– सुनवाई एवं सत्यापन: 27 फरवरी 2026 तक

– अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 6 मार्च 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का आभार जताया और अभियान में सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की।

बैठक में समाजवादी पार्टी के रामदरश, अपना दल (एस) के सचिन सिंह सैंथवार, भाजपा के आदित्य प्रताप यादव, कांग्रेस के सुनील पांडेय, आम आदमी पार्टी के ब्रह्मदेव सिंह सैंथवार, बसपा के अभिषेक कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हैदर अब्बास रिजवी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Previous articleभारतीय दंत चिकित्सा संघ (IDA) संतकबीरनगर शाखा ने किया भव्य आयोजन
Next articleनवागत एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने संभाला गोरखपुर का कार्यभार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here