अंतर्राज्यीय अपराध गिरोह पर संतकबीरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई चोरी की तीन चारपहिया गाड़ियां, 20 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा और करीब 5 लाख रुपये नकद बरामद

अंतर्राज्यीय अपराध गिरोह पर संतकबीरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

चोरी की तीन चारपहिया गाड़ियां, 20 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा और करीब 5 लाख रुपये नकद बरामद

जनपद में तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा, बिहार से आए दो तस्कर गिरफ्तार

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन अभियान में एसओजी, थाना बखिरा, कोतवाली खलीलाबाद और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने आज 5 फरवरी 2026 को बालूसाशन पुल के पास से अंतर्राज्यीय अपराध गिरोह के दो मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों से चोरी की एक वैगनआर कार, 20 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा, लगभग 5 लाख रुपये नकद और 2 मोबाइल फोन बरामद हुए।

गिरफ्तार अभियुक्त हैं:

– रमेश शाह पुत्र बृजकिशोर शाह, निवासी मोहम्मदपुर निर्मल टोला, थाना माधोपुर, जनपद गोपालगंज, बिहार

– मोहम्मद सिराज पुत्र स्व. अजुल हकीमी, निवासी बंगरा वाजीद, थाना मरियारी, जनपद मुजफ्फरपुर, बिहार

पूछताछ में रमेश शाह ने खुद को गिरोह का लीडर बताया। उसने खुलासा किया कि उनका संगठित गिरोह उत्तर प्रदेश से चारपहिया वाहनों की चोरी करता है, उन्हें बिहार ले जाकर कबाड़ियों या अन्य व्यक्तियों को कम दामों में बेच देता है। गिरोह रात्रि में सड़कों पर रेकी करता है, खड़ी गाड़ियों को चुराता है और धन आपस में बांटकर जीविकोपार्जन करता है। वैगनआर कार में बरामद गांजा बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। मोहम्मद सिराज और परमेश्वर सोनी (फरार) के साथ मिलकर यह कारनामा अंजाम दिया जाता था।

बरामदगी के आधार पर तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा

प्रथम घटना (01.10.2025): थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 892/2025 धारा 303(2) बीएनएस – अनिल कुमार यादव की वैगनआर कार घोरखल गायत्री पुरम से चोरी।

द्वितीय घटना(03.12.2025): थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 469/2025 धारा 303(2) बीएनएस – विजय चन्द्र चौधरी की बोलेरो गाड़ी चमनगंज चौराहे से चोरी।

तृतीय घटना(26.01.2026): थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 37/2026 धारा 303(2) बीएनएस – सलीम खान की बोलेरो गाड़ी बरदहिया बाजार के सरदार ढाबा के समीप से चोरी।

बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 49/2026 में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।

अपराधिक इतिहास

रमेश शाह के खिलाफ बस्ती, गोपालगंज और संतकबीरनगर में कई मामले दर्ज हैं, जिसमें वाहन चोरी, जालसाजी और आपराधिक साजिश शामिल हैं।गिरफ्तारी में शामिल टीम

एसओजी प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, थाना बखिरा प्रभारी सतीश कुमार सिंह, थाना कोतवाली खलीलाबाद प्रभारी पंकज कुमार पाण्डेय, सर्विलांस सेल प्रभारी अभिमन्यु सिंह सहित दर्जनों पुलिसकर्मी।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सफल कार्रवाई पर टीम को 25,000 रुपये नगद पुरस्कार की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अंतर्राज्यीय अपराधियों और नशीले पदार्थों के तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जाएगा। यह कार्रवाई जनपद में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा के प्रति पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति का प्रमाण है।

Previous articleयशवीर सिंह बने बस्ती के नए पुलिस अधीक्षक सख्त और परिणामोन्मुख कार्यशैली से अपराध पर लगेगी कड़ी लगाम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here