महादेवा में भागवत कथा की धूम: डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कथा स्थल पर टेका मत्था, आयोजन समिति को दी 15 हजार रुपये की सहयोग राशि

महादेवा में भागवत कथा की धूम: डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कथा स्थल पर टेका मत्था, आयोजन समिति को दी 15 हजार रुपये की सहयोग राशि

संतकबीरनगर। खलीलाबाद ब्लॉक अंतर्गत महादेवा क्षेत्र के बढैपुरवा गांव में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ सोपान पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। गुरुवार को कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

इस पावन अवसर पर सूर्या ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रमुख समाजसेवी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के साथ महायज्ञ धाम पहुंचकर व्यास पीठ का विधिवत आशीर्वाद प्राप्त किया। डॉ. चतुर्वेदी ने भक्ति भाव से कथा श्रवण किया और आयोजन समिति को 15 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान कर धार्मिक आयोजन के प्रति अपना समर्थन जताया।

महायज्ञ धाम पहुंचने पर डॉ. चतुर्वेदी ने अयोध्या धाम से पधारे कथा वाचक परम पूज्य प्रशांत भूषण जी महाराज को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनका आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात उन्होंने विधि-विधान से श्रीमद् भागवत आरती में सहभागिता की। कथा व्यास के मुखारविंद से प्रवाहित हो रही ज्ञानगंगा को सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए।

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि “पौराणिक कथाएं केवल सुनने के लिए नहीं होतीं, बल्कि उन्हें जीवन में उतारना ही उनका वास्तविक उद्देश्य है। श्रीमद् भागवत कथा हमें संस्कार, सदाचार और सतमार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे को मजबूत करते हैं।”

उन्होंने आयोजन मंडल की सराहना करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी इस प्रकार के धार्मिक और पुनीत कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव एवं जिला पंचायत सदस्य पद के संभावित प्रत्याशी राजपाल यादव ने भी व्यास पीठ पर मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। डॉ. चतुर्वेदी के आगमन पर आयोजक मंडल द्वारा फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बालेंद्र चौधरी, आत्माराम चौधरी, पवन यादव, सुभाष तिवारी, शंकर यादव, आनंद ओझा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

बघौली में भागवत कथा की धूम: डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी और जिला पंचायत अध्यक्ष ने लिया कुंडल जी महाराज का आशीर्वाद

मेहदावल विधानसभा क्षेत्र के बघौली में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक आचार्य धरणीधर महाराज और वरिष्ठ पत्रकार धनुषधर पांडे के आवास पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस धार्मिक अनुष्ठान में जिले के सुप्रसिद्ध समाजसेवी व सूर्या ग्रुप के निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी और जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने विशेष रूप से शिरकत की। यहाँ अतिथियों ने अयोध्या धाम से पधारे विद्वान कथावाचक कुंडल जी महाराज का फूल-माला और अंगवस्त्र के साथ विधिवत पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

भक्तिमय माहौल के बीच, कथावाचक कुंडल जी महाराज और आचार्य धरणीधर पाण्डेय ने डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी को प्रतीक चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. उदय प्रताप ने बेहतर आयोजन के लिए पत्रकार धनुषधर पांडे की सराहना की और कहा कि भागवत कथा के श्रवण से मन को शांति और समाज को नई दिशा मिलती है।

इस अवसर पर सुभाष तिवारी, शंकर यादव, आनंद ओझा, सुशील पाण्डेय, और रामायन यादव सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Previous articleमण्डलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक सम्पन्न
Next articleमोबाइल स्वामियों के चेहरों पर लौटी खुशी: संतकबीरनगर पुलिस ने 121 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए, अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here