मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक सम्पन्न

मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक सम्पन्न

प्रदेश सरकार का उद्देश्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट के तहत मण्डल स्तर पर वृहद औद्योगिक इकाइयों की स्थापना कर निवेश एवं रोजगार बढ़ाना

बस्ती। मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में मण्डलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मण्डल के तीनों जनपदों—बस्ती, सिद्धार्थनगर एवं संतकबीरनगर—में निवेश, औद्योगिक इकाइयों की स्थापना, स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति तथा उद्यमियों की समस्याओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

मण्डलायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार का स्पष्ट उद्देश्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट योजना के अंतर्गत मण्डल स्तर पर बड़े पैमाने पर औद्योगिक इकाइयों की स्थापना कर निवेश आकर्षित करना तथा उद्यमियों को रोजगार प्रदान करना है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्यमियों की इकाइयों की स्थापना एवं निवेश में आ रही समस्याओं का त्वरित गति से समाधान सुनिश्चित किया जाए।

संयुक्त आयुक्त उद्योग बस्ती मण्डल गौरव मिश्र ने बैठक में विस्तृत आंकड़े प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि जनपद बस्ती में कुल 228 इकाइयों द्वारा 2953.00 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश एवं 5125 व्यक्तियों का रोजगार प्रस्तावित है। सिद्धार्थनगर में 109 इकाइयों द्वारा 597.96 करोड़ रुपये का निवेश एवं 4358 व्यक्तियों का रोजगार प्रस्तावित है। संतकबीरनगर में 108 इकाइयों द्वारा 2733.05 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश एवं 8469 व्यक्तियों का रोजगार प्रस्तावित है। मण्डल स्तर पर कुल 425 निवेशकों द्वारा 6384.01 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश एवं 22022 व्यक्तियों को रोजगार प्रस्तावित है। उक्त के सापेक्ष मण्डल में 325 निवेशकों के 5050.70 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव धरातल पर आए हैं, जिसके परिणामस्वरूप 15154 व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त हुआ है।

मण्डलायुक्त ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, ओडीओपी वित्त पोषण योजना तथा निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित मामलों की गहन समीक्षा की। बैठक में औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था से संबंधित कोई प्रकरण प्रस्तुत नहीं हुआ।

उद्यमी अशोक अग्रवाल ने बैठक में समस्या रखी कि सड़क से विद्युत लाइन ले जाने हेतु आर0ए0पी0डी0आर0पी योजना में 11 के0वी0 पाण्डेय बाजार व 11 के0वी0 हथियागढ़ फीडर पर कार्यदायी संस्था द्वारा पोल लगा दिए गए हैं, किंतु तार अभी तक नहीं खींचा गया है। मण्डलायुक्त ने अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मण्डल, बस्ती को निर्देशित किया कि उक्त प्रकरण का नियमानुसार त्वरित निस्तारण कराया जाए।

बैठक में उपायुक्त उद्योग बस्ती हरेन्द्र प्रताप, संतकबीरनगर राजकुमार शर्मा, सिद्धार्थनगर उदय प्रकाश पासवान, एसई विद्युत संतकबीरनगर, आरसेटी निदेशक मृत्युंजय मिश्रा, परिक्षेत्रीय ग्रामीण उद्योग अधिकारी एल0बी0 सिंह, चेम्बर्स आफ कॉमर्स अध्यक्ष अशोक सिंह, महामंत्री एच0सी0 शुक्ल, अध्यक्ष उ0प्र0 इंडस्ट्री एसोसिएशन अरविन्द पाठक, संजय सिंह क्षेत्राधिकारी पुलिस कलवारी, आलोक कुमार सिंह, खालिद सिद्दीकी, चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव, हेमन्त तिवारी तथा विभागीय अधिकारीगण एवं उद्यमीगण उपस्थित रहे।

Previous articleआगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु यू0पी0-112 पीआरवी कर्मियों की कार्यशाला आयोजित
Next articleमहादेवा में भागवत कथा की धूम: डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कथा स्थल पर टेका मत्था, आयोजन समिति को दी 15 हजार रुपये की सहयोग राशि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here