आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु यू0पी0-112 पीआरवी कर्मियों की कार्यशाला आयोजित

आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु यू0पी0-112 पीआरवी कर्मियों की कार्यशाला आयोजित

बस्ती। आगामी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक यू0पी0-112 जनपद-बस्ती राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में पीआरवी कर्मियों की विशेष कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में प्रभारी ROIP उ0नि0 चन्द्रकेश राय, उ0नि0 सुभाष चन्द वर्मा, उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार निषाद, उ0नि0 राघवेन्द्र प्रताप सिंह तथा BEL प्रशिक्षक रत्नाकर पाण्डेय की मौजूदगी में यू0पी0-112 जनपद-बस्ती के रेंज ROIP/ROIP एवं पीआरवी पर नियुक्त सभी कर्मचारी शामिल हुए।

प्रभारी निरीक्षक राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह ने CM डैशबोर्ड पर जनपद की मासिक रैंकिंग की समीक्षा करते हुए पीआरवी कर्मियों को रिस्पॉन्स टाइम तथा कालर संतुष्टि प्रतिशत में सुधार लाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान भीड़-भाड़ वाले स्थानों, मेलों, बाजारों एवं धार्मिक आयोजनों पर विशेष नजर रखी जाए। महिलाओं, बच्चों एवं वृद्धजनों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

कार्यशाला में दिए गए प्रमुख निर्देश

– शीतकालीन वर्दी मैनुअल के अनुसार धारण करना, अनुशासन में रहना तथा पीआरवी वाहनों को साफ-सुथरा रखना।

– जनता से सद्व्यवहार बनाए रखना, गंभीर इवेंट्स की सूचना उच्चाधिकारियों को तुरंत देना।

– घटना स्थल पर संदिग्ध वस्तु पर नजर रखते हुए वीडियोग्राफी करना, क्राइम सीन किट का प्रयोग करना, घटना स्थल को संरक्षित रखना तथा साक्ष्यों को दूषित होने से बचाना।

– अनधिकृत व्यक्तियों को घटनास्थल से दूर रखना, किसी भी साक्ष्य को बिना ग्लव्स के न छूना तथा घटना की पूरी जानकारी का दस्तावेजीकरण करना।

– स्वतंत्र साक्षी एवं चौकीदार का नाम व बयान ATR में अंकित करना तथा पीआरवी कर्मियों द्वारा की गई कार्यवाही के सम्पूर्ण तथ्यों को इवेंट के ATR में विस्तृत रूप से दर्ज करना।

– ROIP कर्मियों को प्रत्येक इवेंट पर लगाए गए ATR की मॉनिटरिंग करना तथा पीआरवी कर्मियों को विस्तृत ATR लगाने के लिए गाइड करना।

– पीआरवी वाहनों में एक्सपायर हो चुके फायर एक्सटिंग्विशर के गैस को रिफिलिंग कराना तथा फर्स्ट एड बॉक्स में एक्सपायर हो चुकी दवाओं को हटाकर नई दवाएं रखना।

– यदि मामला न्यायालय, राजस्व या किसी अन्य विभाग से संबंधित है, तो उसका सम्पूर्ण विवरण ATR में अंकित करना।

– छेड़खानी, चेन स्नैचिंग आदि महिला संबंधी अपराधों पर विशेष नजर रखना तथा रात्रि के समय हूटर-लाइट का प्रयोग करते हुए वाहनों को सही दिशा में खड़ा करना।

– GPS शत-प्रतिशत ऑन रखना तथा ड्यूटी के दौरान साफ-सुथरी वर्दी धारण करना।

प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि त्योहारों के दौरान चोरी, लूट, नकबजनी, सांप्रदायिक हिंसा आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पीआरवी कर्मी सजग एवं सतर्क रहें। उन्होंने पीआरवी कर्मियों से अपील की कि वे यू0पी0-112 की अच्छी छवि बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहें।

कार्यशाला में सभी पीआरवी कर्मियों ने संकल्प लिया कि वे त्योहारों के दौरान जनता की सुरक्षा एवं सहायता के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

Previous articleकबीर मगहर महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ डीएम ने संत कबीर दास जी के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने हेतु लोगों को किया जागरूक, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन के सहयोग से महोत्सव पर सभी को दी बधाई
Next articleमण्डलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक सम्पन्न

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here