कबीर मगहर महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ डीएम ने संत कबीर दास जी के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने हेतु लोगों को किया जागरूक, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन के सहयोग से महोत्सव पर सभी को दी बधाई

कबीर मगहर महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

डीएम ने संत कबीर दास जी के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने हेतु लोगों को किया जागरूक, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन के सहयोग से महोत्सव पर सभी को दी बधाई

संतकबीरनगर। जनपद की महान सूफी संत, कवि एवं समाज सुधारक संत कबीर दास जी की परिनिर्वाण स्थली कबीर चौरा मगहर में 28 जनवरी 2026 से 02 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले 06 दिवसीय 

कबीर मगहर महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने किया। दोनों अधिकारियों ने सद्गुरु कबीर साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर समाधि एवं मजार पर पूजा-अर्चना के पश्चात फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित करते हुए महोत्सव का उद्घाटन किया।

उद्घाटन के पश्चात अतिथिगणों को पुष्पगुच्छ एवं कबीर साहेब की प्रतिमा का मोमेंटो भेंट कर स्वागत-अभिनंदन किया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना के साथ महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ।

जिलाधिकारी आलोक कुमार ने महोत्सव के सुव्यवस्थित एवं गरिमामयी शुभारंभ पर आयोजकों, प्रशासन एवं मीडिया बंधुओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि संत कबीर दास जी के विचार एवं जीवन दर्शन से हर व्यक्ति को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मगहर सदैव आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र रहा है, जहां लोग आध्यात्म का ज्ञान प्राप्त करते हैं। पर्यटन की दृष्टि से भी मगहर का महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों एवं दर्शकों से पूरे महोत्सव का भरपूर आनंद लेने तथा सफल, सुरक्षित एवं गरिमामयी आयोजन में सहयोग की अपील की।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने महोत्सव के भव्य एवं सुरक्षित संचालन पर आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले 37 वर्षों से मगहर में कबीर मगहर महोत्सव का आयोजन क्षेत्रवासियों एवं जनपद के लिए गौरव का विषय है। संत कबीर दास जी धार्मिक सद्भाव, एकता के समर्थक एवं धार्मिक कुरीतियों के प्रबल विरोधी थे। काशी से मगहर आना भी अंधविश्वास को दूर करने से जुड़ा था। उन्होंने कहा कि मगहर में संत कबीर की मजार और समाधि दोनों से हिंदू-मुस्लिम समुदाय उनके जीवन दर्शन से प्रेरित रहते हैं। पुलिस अधीक्षक ने पूरे महोत्सव के दौरान चाक-चौबंद सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का आश्वासन दिया तथा सभी को परिवार सहित महोत्सव का आनंद लेने हेतु प्रेरित किया।

महोत्सव में जनपद के विभिन्न विभागों बेसिक शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, कृषि, वन, पशुपालन, महिला कल्याण, उद्यान, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उद्योग, बाल विकास पुष्टाहार आदि द्वारा योजनाओं एवं उत्पादों के प्रचार-प्रसार हेतु प्रदर्शनी लगाई गई है। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने इन स्टालों का अवलोकन किया। सूचना विभाग द्वारा “उत्तर प्रदेश संदेश” एवं “विरासत भी, विकास भी” शीर्षकित कैलेंडर का जनसामान्य में वितरण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया, प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, परियोजना निदेशक विजयंत कुमार सिंह, उपायुक्त मनरेगा प्रभात द्विवेदी, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद/महोत्सव सचिव अरुण कुमार, उप जिलाधिकारी मेहदावल (न्यायिक) रविकांत चौबे, उप जिलाधिकारी धनघटा (न्यायिक) हृदय नारायण तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार, तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा, सभासद अवधेश सिंह, महोत्सव समिति सदस्य शिवकुमार गुप्ता, पवन कुमार श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. तिवारी, जिला उद्यान अधिकारी समुद्र गुप्त मल्ल, भूमि संरक्षण अधिकारी दीप चंद्र चौरसिया, पर्यटन अधिकारी विकास नारायण, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित नगर पालिका/नगर पंचायत मगहर के सभासदगण, संबंधित अधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, कलाकार एवं सम्मानित जनता उपस्थित रहे।

Previous articleडीएम-एसपी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, सुरक्षित व सुगम यातायात के लिए दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
Next articleआगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु यू0पी0-112 पीआरवी कर्मियों की कार्यशाला आयोजित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here