डीएम-एसपी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, सुरक्षित व सुगम यातायात के लिए दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

डीएम-एसपी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, सुरक्षित व सुगम यातायात के लिए दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

 

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक चर्चा हुई तथा यातायात व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए गए।

बैठक का मुख्य एजेंडा रहा—राजमार्गों पर अवैध रूप से निर्मित कटों को बंद कराना, राष्ट्रीय राजमार्गों पर नियमित एवं प्रभावी पेट्रोलिंग सुनिश्चित करना, राष्ट्रीय राजमार्गों पर पार्किंग व्यवस्था, सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रवर्तन कार्यवाही, इन्ट्रीग्रेटेड रोड एक्सीडेन्ट डाटाबेस में विभिन्न विभागों द्वारा रोड एक्सीडेन्ट के संबंध में एन्ट्री को अद्यतन करना, जनपद में स्थित विभिन्न चौराहों को यातायात की दृष्टि से सुगम व सरल बनाना, सड़कों पर विभिन्न प्रकार के अतिक्रमणों को हटाना तथा ब्लैक स्पॉट्स के निवारण के संबंध में समीक्षा।

जिलाधिकारी ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जनपद में सुरक्षा के दृष्टिगत बिना फिटनेस के चलने वाले वाहनों पर प्रवर्तन की प्रभावी कार्यवाही की जाए। मानक विहीन एवं पुराने हो चुके वाहनों को सीज करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा रॉन्ग साइड चलने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने निर्देश दिए कि नेशनल हाईवे पर एंबुलेंस पेट्रोलिंग व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए। ड्रिंकिंग ड्राइव, ओवर स्पीड एवं बगैर नंबर प्लेट वाली गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। हिट एंड रन मामलों में परिवहन विभाग को कराधान अधिनियम/नियमावली के अंतर्गत प्रतिकार कार्रवाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ, पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता महिपाल सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन उमेश चंद कटियार, ईओ नगर पालिका स्वर्ण सिंह, एसीएमओ डॉ. अरविंद कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous articleएनकार्ड की बैठक सम्पन्न, नशा मुक्ति एवं अवैध शराब पर प्रवर्तन अभियान जारी रखने के सख्त निर्देश
Next articleकबीर मगहर महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ डीएम ने संत कबीर दास जी के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने हेतु लोगों को किया जागरूक, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन के सहयोग से महोत्सव पर सभी को दी बधाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here