विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026: सुपर जोनल/जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट की समीक्षा बैठक

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026: सुपर जोनल/जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट की समीक्षा बैठक

 

संतकबीरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 अभियान के क्रम में सुपर जोनल/जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश भी उपस्थित रहे।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की प्रगति एवं गुणवत्ता की गहन समीक्षा की। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 06 जनवरी 2026 से 06 फरवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। पात्र एवं छूटे हुए मतदाताओं का नाम फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। डुप्लीकेट नाम, मृतक एवं शिफ्टेड मतदाताओं के नाम फॉर्म-7 भरकर हटाए जाएंगे। त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों का सुधार फॉर्म-8 के माध्यम से किया जा सकता है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी जोनल मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं गाइडलाइंस के अनुरूप समयबद्धता एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्यों का निर्वहन सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक विजयंत सिंह, डीसी एनआरएलएम प्रवीण कुमार मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार, बांट माप अधिकारी वीपी वर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous articleविद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी सेवई बाजार क्षेत्र में
Next articleकानून की जानकारी ही कानून का बचाव: अपर जिला जज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here