महाकुंभ 2025 में उत्कृष्ट योगदान के लिए क्षेत्राधिकारी यातायात प्रियम राजशेखर पाण्डेय को मिला “महाकुंभ सेवा मेडल”

महाकुंभ 2025 में उत्कृष्ट योगदान के लिए क्षेत्राधिकारी यातायात प्रियम राजशेखर पाण्डेय को मिला “महाकुंभ सेवा मेडल

संतकबीरनगर (ब्यूरो)। महाकुंभ 2025, प्रयागराज के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले क्षेत्राधिकारी यातायात प्रियम राजशेखर पाण्डेय को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए “महाकुंभ सेवा मेडल” एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में प्रियम राजशेखर पाण्डेय को सेवा मेडल लगाकर सम्मानित किया गया। ड्यूटी के दौरान उन्होंने न केवल कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा, बल्कि श्रद्धालुओं की सहायता, यातायात नियंत्रण एवं भीड़ प्रबंधन में अद्भुत कार्यकुशलता का परिचय दिया।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े समागम महाकुंभ 2025, प्रयागराज का आयोजन विभिन्न आयामों में अभूतपूर्व एवं अद्वितीय रहा, जिसे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेष प्रतिष्ठा प्राप्त हुई। इस महाआयोजन में सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में प्रियम राजशेखर पाण्डेय का उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय योगदान रहा।

उनके विशिष्ट योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें महाकुंभ सेवा मेडल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा, पुलिस अधीक्षक पीआरओ दुर्गेश कुमार पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

यह सम्मान जनपद पुलिस की प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण है। प्रियम राजशेखर पाण्डेय के कार्यों ने न केवल महाकुंभ की सफलता में योगदान दिया, बल्कि पुलिस की छवि को और मजबूत किया।

Previous articleएसआईआर की प्रगति की समीक्षा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ को दिए महत्वपूर्ण निर्देश
Next articleसोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने थान्हेश्वर नाथ शिव मंदिर में किया पूजन-अर्चन, राष्ट्र एकता और सनातन संस्कृति की मजबूती की कामना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here