मण्डलायुक्त (रोल ऑब्जर्वर) विजय विश्वास पन्त ने राजनैतिक दलों के साथ बैठक की, एसआईआर की प्रगति की समीक्षा; विधानसभा बूथों का भी किया निरीक्षण

मण्डलायुक्त (रोल ऑब्जर्वर) विजय विश्वास पन्त ने राजनैतिक दलों के साथ बैठक की, एसआईआर की प्रगति की समीक्षा; विधानसभा बूथों का भी किया निरीक्षण

 

रायबरेली (ब्यूरो)। को लखनऊ मण्डल के मण्डलायुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर विजय विश्वास पन्त ने कलेक्ट्रेट सभागार में ईआरओ की उपस्थिति में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) 2025-26 की प्रगति पर चर्चा हुई।

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने बताया कि जनपद में एसआईआर का कार्य संतोषजनक ढंग से हुआ है। समय-समय पर बैठकों के माध्यम से अधिकारियों द्वारा उन्हें पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई। मण्डलायुक्त ने निर्देश दिए कि दलों द्वारा दर्ज की गई सभी आपत्तियों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए सभी स्तर पर समन्वय बनाए रखा जाए।

बैठक में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता, अपर आयुक्त लखनऊ मण्डल राकेश कुमार पटेल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर प्रफुल्ल कुमार शर्मा, उपजिलाधिकारी महराजगंज गौतम सिंह, उपजिलाधिकारी सलोन चन्द्र प्रकाश गौतम, उपजिलाधिकारी लालगंज मिथिलेश त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी डलमऊ सतेन्द्र सिंह, उपजिलाधिकारी ऊँचाहार राजेश कुमार, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी फिरोज अहमद आदि उपस्थित रहे।

बूथों का निरीक्षण

मण्डलायुक्त ने भ्रमण के दौरान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने 177-बछरावां के बूथ सं0-95 प्रा0वि0 पीठन, 179-हरचंदपुर के बूथ सं0-364 प्रा0वि0 छतैया, 180-सदर रायबरेली के बूथ सं0-135, 136, 137 राजकीय इण्टर कालेज तथा 182-सरेनी के बूथ सं0-350 गणेश विद्यालय इंटर कॉलेज ऐहार का जायजा लिया।

बीएलओ से कार्यों की जानकारी ली और नो मैपिंग वाले मतदाताओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि डुप्लीकेट, शिफ्टेड तथा डेथ मतदाताओं का पूरा विवरण अभिलेखों में दर्ज हो। मण्डलायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची में कोई त्रुटि न रहे, इसके लिए सतर्कता बरती जाए।

यह बैठक और निरीक्षण एसआईआर को सफल बनाने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Previous articleमुठभेड़ में 2 गौतस्कर गिरफ्तार, 100 किलो प्रतिबंधित गौमांस सहित हथियार बरामद; दोनों घायल
Next articleगोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने किया उद्घाटन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here