अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन ने तामेश्वरनाथ मंदिर का किया भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण

अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन ने तामेश्वरनाथ मंदिर का किया भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण

संतकबीरनगर। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन ने पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की उपस्थिति में तामेश्वरनाथ मंदिर का औचक भ्रमण किया। इस दौरान महोदय ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, अग्नि सुरक्षा के उपाय, आपातकालीन निकास मार्ग तथा पुलिस बल की तैनाती का बारीकी से निरीक्षण किया।

अशोक मुथा ने मंदिर परिसर एवं आसपास ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने तथा श्रद्धालुओं से शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

तत्पश्चात जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई:

– धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण

– संवेदनशील एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित निगरानी

– अपराध नियंत्रण एवं लंबित विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण

– रात्रि गश्त, पैदल गश्त एवं पिकेट ड्यूटी की प्रभावशीलता

– यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु ठोस कार्ययोजना

शीतकाल के दृष्टिगत अलाव के साथ ग्राम सुरक्षा समिति की बैठकें आयोजित करने की पहल की महोदय द्वारा सराहना की गई। साथ ही मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत चौपालों में बहु-बेटी सम्मेलन आयोजित करने की पहल की भी प्रशंसा की गई।

Previous articleजिला कारागार में वार्षिक शीतकालीन खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, बंदियों में उत्साह का माहौल
Next articleखिचड़ी मेले की तैयारियों का नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने किया निरीक्षण, स्वच्छता, सजावट और जीरो वेस्ट पर सख्त निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here