27 जनवरी से नौ दिवसीय भव्य श्रीरामकथा: राजन जी महाराज करेंगे वाचन, 26 जनवरी को निकलेगी कलश यात्रा

27 जनवरी से नौ दिवसीय भव्य श्रीरामकथा: राजन जी महाराज करेंगे वाचन, 26 जनवरी को निकलेगी कलश यात्रा

 

गोरखपुर। भारतीय संस्कारों, सांस्कृतिक विरासत और नैतिक मूल्यों के संरक्षण के उद्देश्य से गोरखपुर महानगर में नौ दिवसीय भव्य श्रीरामकथा का आयोजन किया जा रहा है। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजन समिति के संयोजक एवं विधायक सहजनवां प्रदीप शुक्ला, आयोजक अशोक शुक्ला तथा डॉ. कुमुद त्रिपाठी (पूर्व आचार्य, बुद्धा पी.जी. कॉलेज, कुशीनगर) ने विस्तृत जानकारी दी।

श्रीरामकथा का शुभारंभ माघ मास शुक्ल पक्ष नवमी तिथि, मंगलवार 27 जनवरी 2026 से होगा, जो फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि, बुधवार 4 फरवरी 2026 तक चलेगी। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक महंत दिग्विजयनाथ पार्क, नौका विहार तारामंडल गोरखपुर के प्रांगण में संपन्न होगी।

26 जनवरी को भव्य कलश यात्रा

आयोजन से एक दिन पूर्व गणतंत्र दिवस पर प्रातः 11 बजे गाजे-बाजे के साथ ऐतिहासिक कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा आयोजन की भव्यता और आध्यात्मिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी।

राजन जी महाराज का वाचन

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथावाचक परम पूज्य राजन जी महाराज प्रतिदिन श्रीमुख से रामकथा के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वाचन करेंगे। कथा में रामकथा महिमा, शिव-पार्वती विवाह, श्रीराम प्राकट्य उत्सव, बाललीला एवं धनुष-भंग, सीताराम स्वयंवर, केवट-प्रेम प्रसंग, श्रीराम मंगल यात्रा, भरत चरित्र, शबरी प्रेम, सुंदरकांड तथा श्रीराम राज्याभिषेक जैसे प्रमुख प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद प्रदान किया जाएगा।

समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूती

आयोजकों ने कहा कि कलियुग में सत्संग ही लोक-परलोक का कल्याणकारी मार्ग है। यह कथा समाज में धर्म, आस्था और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करेगी। आयोजन के सफल संचालन के लिए आयोजक मंडल, संरक्षक मंडल और स्वागत समिति का गठन किया गया है, जिसमें नगर के कई गणमान्य नागरिक सक्रिय हैं।

समिति में मदन मोहन त्रिपाठी, डॉ. भोलेंद्र नारायण दूबे, बृजेश राम त्रिपाठी, हरेराम यादव, बी.एस. त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अवनीश पांडे, मधुबाला पांडे, कृष्ण मोहन त्रिपाठी, सचिंद्रनाथ पांडे, आदर्श शुक्ला, अंकित मणि, अमरनाथ मिश्रा, अंकित शाही, अजय त्रिपाठी, अरविंद यादव, राहुल चौरसिया, संतोष शुक्ला, सुमन तिवारी, अमलेश पांडे, मयंक उपाध्याय, शिवम शुक्ला, विकास पांडे, सूरज सिंह और राहुल सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग सक्रिय हैं।

आयोजन से संबंधित जानकारी मीडिया समन्वयक बृजेश त्रिपाठी उपलब्ध कराएंगे। समिति ने सभी रामभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस पावन आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Previous articleरामगढ़ताल पुलिस की बड़ी सफलता: डकैती गिरोह का भंडाफोड़, 3 पुरुष व 30 महिलाएं गिरफ्तार
Next articleहरिहरपुर में भव्य श्रीमद् भागवत कथा: ऐतिहासिक कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here