स्वामनी हवनोत्सव में उमड़ा आस्था का जनसैलाब: ध्वज यात्रा से भक्तिमय हुआ खलीलाबाद

स्वामनी हवनोत्सव में उमड़ा आस्था का जनसैलाब: ध्वज यात्रा से भक्तिमय हुआ खलीलाबाद

 

संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर स्थित हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में श्री बालाजी कृपा ट्रस्ट द्वारा आयोजित चतुर्थ वार्षिक सवामनी एवं हवनोत्सव कार्यक्रम शनिवार को भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम से पूर्व निकाली गई ध्वज यात्रा ने पूरे शहर को आस्था और श्रद्धा से सराबोर कर दिया।सुबह छह बजे समय माता मंदिर से पंडित अनूप शर्मा जी (बंगरा वाले महाराज जी) के सानिध्य में ध्वज यात्रा प्रारंभ हुई। रथ पर बालाजी महाराज की प्रतिमा विराजमान कर यात्रा खलीलाबाद शहर होते हुए महाविद्यालय पहुंची। हजारों श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का जोरदार स्वागत किया।सुबह नौ बजे से सुंदरकाण्ड पाठ, 11 बजे से हवन प्रारंभ हुआ। दोपहर 12 बजे से श्रृंगार, कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। मुख्य गेट पर प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं ने बालाजी के दरबार में हाजिरी लगाकर मनोकामनाओं की पूर्ति की अर्जी लगाई।

आकर्षक ढंग से सजे बालाजी दरबार में कष्ट निवारण एवं मनोकामना पूर्ति के लिए बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, आंबेडकर नगर सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।गायक पंकज निगम ने बालाजी की शान में एक के बाद एक भजन प्रस्तुत किए, जिनके बीच जयकारों की गूंज गूंजती रही।

शाम पांच बजे महाआरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया।कार्यक्रम में दुधनाथ विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, विकास गुप्ता, राहुल विश्वकर्मा, सत्येंद्र मिश्र, गुरुदीप सिंह, विवेक वर्मा गोलू, मनमोहन सिंह ग्रेटी, सुरेंद्र पांडेय, अनूप राय, सत्यव्रत, सूरज, बंटी, सुधीर श्रीवास्तव, जसबीर सिंह काजू, राजन जायसवाल, जुग्गी लाल, विरेन गुप्ता, राहुल पाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।यह हवनोत्सव न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर रहा, बल्कि सामाजिक एकता और भक्ति भाव का अनुपम संगम भी सिद्ध हुआ।

Previous articleमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर दौरे पर: एनसीसी एकेडमी, रैन बसेरा व विरासत गलियारे का करेंगे निरीक्षण
Next articleडीएम ने ठंड व शीतलहर से बचाव के दृष्टिगत वृद्धाश्रम सियारा सांथा का किया निरीक्षण, वृद्धजनों का जाना कुशल-क्षेम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here