आधी रात में आया मसीहा: संतकबीरनगर में धूमधाम से मनाया क्रिसमस, गिरजाघरों में गूंजा ‘मेरी क्रिसमस’

आधी रात में आया मसीहा: संतकबीरनगर में धूमधाम से मनाया क्रिसमस, गिरजाघरों में गूंजा ‘मेरी क्रिसमस’

संतकबीरनगर। प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव क्रिसमस की खुशियां बुधवार आधी रात से ही छा गईं। जिले के विभिन्न गिरजाघरों में रात नौ बजे से आयोजन शुरू हो गए। सेंट थॉमस स्कूल धनघटा, सेंट थॉमस खलीलाबाद सहित अन्य चर्चों में प्रार्थना सभाएं हुईं। आधी रात 12 बजे प्रभु यीशु के जन्म के साथ चारों ओर खुशियां फैल गईं।

उत्साहपूर्ण कैरल गायन हुआ तथा केक काटकर प्रभु का स्वागत किया गया। क्रिसमस की बधाइयां देने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। मसीही समाज के लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ‘मेरी क्रिसमस’ बोलकर शुभकामनाएं दीं। बृहस्पतिवार को पूरे दिन क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया।

धनघटा स्थित सेंट थॉमस गिरजाघर में रात्रि सर्विस में फादर सैबू ने कहा कि प्रभु यीशु का जन्म साधारण परिवार में हुआ। वे शांति और प्रेम का संदेश लेकर आए। यह पर्व प्रेम, शांति, आनंद एवं आशा का शुभ संदेश देता है। स्कूल के पवित्र मिस्सा में भाग लिया, चरनी का आशीष दिया तथा केक काटकर सभी को क्रिसमस की बधाई दी।

सेंट थॉमस स्कूल धनघटा एवं सेंट थॉमस खलीलाबाद में फादर जैमोन के नेतृत्व में आराधना सभा का आयोजन हुआ। विशेष पूजा में समस्त मानवजाति पर ईश्वर की कृपा की कामना की गई।

क्रिसमस के इस पावन अवसर पर गिरजाघरों में प्रार्थना, गायन एवं उत्सव का माहौल रहा। मसीही समाज ने प्रभु यीशु के संदेशों को याद कर एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं।

Previous articleमगहर चौकी का हुआ कायाकल्प: एसपी संदीप कुमार मीना ने किया उद्घाटन, साइबर जागरूकता पर जोर
Next articleबूथों का सघन निरीक्षण: डीएम आलोक कुमार ने मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति जांची, दिए सख्त निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here