डीएम दीपक मीणा ने खजनी में मारा अचानक छापा, SSR कार्य में ढिलाई देख भड़के, बीएलओ को लगाई कड़ी फटकार
गोरखपुर। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बुधवार सुबह बिना बताए खजनी विधानसभा क्षेत्र में कई बूथों पर धावा बोल दिया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR-2026) के तहत चल रहे घर-घर सर्वे और फॉर्म फीडिंग के काम की हकीकत देखने खुद मैदान में उतरे डीएम ने बीएलओ से एक-एक फॉर्म का हिसाब लिया।कई जगह फॉर्म वितरण और वापसी में सुस्ती, कुछ बूथों पर फीडिंग का काम अधर में मिला। यह देखते ही डीएम ने सख्त लहजे में कहा, “एक भी पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए। हर घर तक फॉर्म पहुंचना है और 100% फीडिंग समय से होनी है। लापरवाही करने वाले बीएलओ को बख्शा नहीं जाएगा।”डीएम ने बीएलओ को तुरंत निर्देश दिए: हर पात्र व्यक्ति तक फॉर्म-6, 7, 8 जरूर पहुंचे।
फॉर्म भरवाने में कोई दिक्कत हो तो तुरंत ऊपर बताएं।
जो लोग फॉर्म जमा करने आएं, उन्हें तुरंत मदद मिले, कोई इधर-उधर न भटके।
रोज की प्रगति की रिपोर्ट शाम तक अपडेट हो।
खजनी के कई गांवों में घूमते हुए डीएम ने मतदाताओं से भी बात की। लोगों ने कहा कि अब फॉर्म मिलने लगे हैं, लेकिन कुछ जगह अभी तक नहीं पहुंचे। डीएम ने मौके पर ही बीएलओ को फटकार लगाई और आज शाम तक शत-प्रतिशत वितरण पूरा करने का अल्टीमेटम दे दिया।निरीक्षण के दौरान तहसीलदार, बीडीओ और अन्य अधिकारी साथ रहे। डीएम ने साफ कहा, “अब रोजाना फील्ड में आऊंगा। जो काम करेगा वही चलेगा















