सदर तहसील में SSR फीडिंग पर चला हंटर, धीमे बीएलओ को ईआरओ ने दी सख्त चेतावनी
गोरखपुर।
सदर तहसील सभागार में बुधवार को 323 गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा के SSR-2026 फीडिंग कार्य की कड़ी समीक्षा हुई। ईआरओ/एसीएम प्रथम प्रशांत वर्मा ने सैकड़ों बीएलओ-सुपरवाइजर की क्लास ली और एक-एक बूथ का हिसाब मांगा।जिन बूथों पर फीडिंग 50% से नीचे थी, वहां ईआरओ भड़क उठे। बोले, “एक हफ्ते में 100% फीडिंग नहीं हुई तो जिम्मेदार बीएलओ-सुपरवाइजर का नाम नोट कर लूंगा। यह काम रुकना नहीं चाहिए – दिन हो या रात।”ईआरओ के सख्त निर्देश एक भी फॉर्म में गलती नहीं चलेगी, डबल चेक करके अपलोड करो।
धीमे बूथों पर आज से अतिरिक्त टीम लगाओ, जरूरत पड़ी तो रात में भी काम करो।
तकनीकी दिक्कत हो तो तुरंत एईआरओ को फोन करो, बहाना नहीं चलेगा।
हर शाम 7 बजे तक डेली प्रोग्रेस रिपोर्ट व्हाट्सएप ग्रुप में डालो।
एईआरओ नायब तहसीलदार भागीरथी सिंह, अरविंद नाथ पांडेय और सीओ चकबंदी सुनील सिंह ने भी बीएलओ से सीधा फीडबैक लिया। कई बीएलओ जिन्होंने 90% से ऊपर फीडिंग पूरी कर ली थी, उनकी तारीफ हुई और मौके पर तालियां बजी।ईआरओ ने अंत में चेतावनी दी, “जो मेहनत कर रहा है, उसकी पीठ थपथ पाएंगे।
जो सुस्ती दिखाएगा, उसका हिसाब होगा। अब कोई ढिलाई नहीं चलेगी।”मीटिंग खत्म होते ही सभागार से निकलते ही बीएलओ फोन निकालकर अपने-अपने बूथ की टीम को मैसेज करने लगे – “आज रात तक काम पूरा करना है, सर बहुत गुस्से में हैं















