सांसद रवि किशन ने किया नौकायन पुलिस चौकी उद्घाटन, रामगढ़ताल में सुरक्षा को मिला नया आयाम

सांसद रवि किशन ने किया नौकायन पुलिस चौकी उद्घाटन, रामगढ़ताल में सुरक्षा को मिला नया आयाम

गोरखपुर। नगर क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को मजबूत और जनसुलभ बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को सांसद रवि किशन शुक्ला ने थाना रामगढ़ताल अंतर्गत नौकायन पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एसएसपी राज करन नय्यर, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एसपी सिटी अभिनव त्यागी सहित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

सांसद ने कहा, “नौकायन चौकी से रामगढ़ताल क्षेत्र में सुरक्षा और सशक्त होगी। यहां रोज हजारों पर्यटक आते हैं, यह चौकी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सरकार का लक्ष्य अपराधमुक्त समाज है, जहां हर नागरिक सुरक्षित हो।” एसएसपी राज करन नय्यर ने बताया, “चौकी से जल क्षेत्र और आसपास त्वरित सहायता संभव होगी। रामगढ़ताल प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां त्योहारों पर भीड़ उमड़ती है।

यह कदम सुरक्षा को मजबूत करेगा।” महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने चौकी परिसर में सफाई, प्रकाश और सौंदर्यीकरण की व्यवस्था का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, चौकी में प्रशिक्षित टीम तैनात होगी, जो गश्त, पर्यटक सुरक्षा और आपात कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

रामगढ़ताल में यह नई चौकी न केवल शहर की सुरक्षा को नई दिशा देगी, बल्कि पर्यटन विकास में भी मील का पत्थर साबित होगी।

Previous articleछठ महापर्व समापन: उगते सूर्य को अर्घ्य, गोरखपुर में श्रद्धा और व्यवस्था का अनुपम दृश्य
Next articleजनसुनवाई में लापरवाही: एसएसपी ने दो चौकी प्रभारियों को निलंबित किया, विभागीय जांच के आदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here