छठ पर्व: एसपी उत्तरी ने घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा पर जोर
गोरखपुर। शनिवार को पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के निर्देशन में थाना सहजनवां क्षेत्र के छठ घाटों का निरीक्षण किया। छठ पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए यह कदम उठाया गया।निरीक्षण में एसपी उत्तरी ने सुरक्षा, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश, भीड़-प्रबंधन और महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया, “घाटों पर सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता हो।” बड़ी संख्या में जुटने वाले श्रद्धालुओं के लिए पुलिस को सतर्क रहने को कहा गया। पुलिस पिकेट, फायर यूनिट और आपातकालीन दल तैनात करने का आदेश दिया। थानाध्यक्षों को विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा गया।महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती, बैरिकेडिंग और दिशा-निर्देश बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया।
ट्रैफिक पुलिस के साथ समन्वय से यातायात सुचारू करने और पार्किंग स्थलों पर रोशनी-सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया। “छठ आस्था का पर्व है, इसे शांति में मनाना हमारी जिम्मेदारी है,” उन्होंने जोड़ा। संवेदनशील घाटों पर गश्त और निगरानी बढ़ाने का आदेश दिया।
थाना प्रभारी सहजनवां महेश चौबे और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एसपी ने व्यवस्था में कमी न छोड़ने की हिदायत दी, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में पर्व मना सकें।















