विकास कार्यों की समीक्षा: डीएम ने गौ-आश्रय स्थलों के निरीक्षण का निर्देश दिया

विकास कार्यों की समीक्षा: डीएम ने गौ-आश्रय स्थलों के निरीक्षण का निर्देश दिया

गोरखपुर। शनिवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। सीएम डैशबोर्ड, जिला अनुश्रवण पुस्तिका और विभागीय योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। उन्होंने अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए।

डीएम ने कहा, “शासन प्राथमिकता वाले कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी विभाग समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से कार्य करें।” विशेष रूप से पशु चिकित्सा अधिकारी को गौ-आश्रय स्थलों के निरीक्षण का निर्देश दिया। “हम स्वयं निरीक्षण करेंगे। गौ-आश्रय मानकों के अनुरूप हों और गोवंश के लिए उचित व्यवस्था हो,” उन्होंने जोड़ा। अनियमितता पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।गौशालाओं में चारा, पानी और चिकित्सा सुविधाएँ सुनिश्चित करने को कहा गया। पशु चिकित्सकों की नियमित विजिट और गोवंश स्वास्थ्य निगरानी अनिवार्य करने का आदेश दिया।

मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी, डीएफओ विकास यादव, सीएमओ डॉ. राजेश झा, परियोजना निदेशक दीपक सिंह, डीपीआरओ निलेश सिंह, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा और एसीएम द्वितीय राजू कुमार मौजूद रहे।

डीएम ने समन्वय से काम करने और योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने पर जोर दिया। “प्रगति की नियमित समीक्षा होगी। संतोषजनक न होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी,” उन्होंने कहा।

Previous articleबिना पार्किंग के अस्पताल-अपार्टमेंट पर कार्रवाई: जीडीए उपाध्यक्ष का सख्त रुख
Next articleछठ पर्व: एसपी उत्तरी ने घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा पर जोर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here