गीडा में डकैती की साजिश नाकाम, 4 महिलाएं व 1 पुरुष गिरफ्तार।

गीडा में डकैती की साजिश नाकाम, 4 महिलाएं व 1 पुरुष गिरफ्तार।

गोरखपुर। गीडा थाना पुलिस ने अपराध पर नकेल कसने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजकरन नय्यर के निर्देश पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। डकैती की साजिश रच रहे चार महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों के पास से 5 ब्लेड टुकड़े, 4 कटर, 2 कैची, 3 पेचकस और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद हुई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) और थाना प्रभारी गीडा के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों में गुड्डी (सहडौली), शीला (सहडौली), सुनीता (मरवठ), पूजा (करवनिया) और अशोक यादव (राउतपार) शामिल हैं। इनमें से गुड्डी, शीला और पूजा का अपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें चोरी, लूट और चोरी की संपत्ति रखने जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने थाना गीडा में मुकदमा संख्या 542/2025 धारा 310(4) भा.दं.सं. के तहत डकैती की योजना बनाने का मामला दर्ज किया, जिसमें 10 वर्ष तक कठोर कारावास की सजा का प्रावधान है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक कमलेश प्रताप सिंह, महिला उपनिरीक्षक सुन्दरी साह, हेड कांस्टेबल रामप्रकाश सिंह, रमेश चंद्र जोशी, कांस्टेबल धनंजय यादव, आकाश प्रताप सिंह और महिला कांस्टेबल विजय लक्ष्मी त्रिपाठी शामिल थे। एसएसपी ने अपराध नियंत्रण के लिए अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए हैं। अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

Previous articleसमर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश अभियान में महिला समूहों के साथ संवाद कार्यक्रम संपन्न, सुझावों का जुटाया जा रहा योगदान।
Next articleसीएचसी में गंदगी का ढेर, मरीजों पर संक्रमण का खतरा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here