सीएचसी में गंदगी का ढेर, मरीजों पर संक्रमण का खतरा।

सीएचसी में गंदगी का ढेर, मरीजों पर संक्रमण का खतरा।

गोरखपुर। सहजनवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में गंदगी का अंबार लगने से स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हो चुकी हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर और मेडिकल वेस्ट के खुले में फेंके जाने से मरीजों पर संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। हाइवे पर स्थित इस सीएचसी पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज ओपीडी और सर्जरी के लिए आते हैं, लेकिन गंदगी के कारण स्वास्थ्य केंद्र खुद बीमार नजर आ रहा है। 

प्रदेश की बीजेपी सरकार स्वच्छता पखवाड़े के तहत 2 अक्टूबर तक पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में जुटी है, लेकिन सहजनवा सीएचसी की स्थिति इसके उलट है। कूड़े में मेडिकल वेस्ट के मिलने से न केवल मरीजों, बल्कि कर्मचारियों के लिए भी स्वास्थ्य जोखिम बढ़ गया है। सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर मरीजों ने रोष जताया और तत्काल सफाई की मांग की है। 

सीएचसी अधीक्षक डॉ. व्यास कुशवाहा ने सफाई का भरोसा दिलाया है और गंदगी के कारणों की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की बात कही है। 

Previous articleगीडा में डकैती की साजिश नाकाम, 4 महिलाएं व 1 पुरुष गिरफ्तार।
Next articleत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here