रुस्तमपुर चौक: संजय फ्रैक्चर क्लिनिक में भीषण आग, दमकल ने बचाए 30 मरीज।

रुस्तमपुर चौक: संजय फ्रैक्चर क्लिनिक में भीषण आग, दमकल ने बचाए 30 मरीज।

 

गोरखपुर: रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर चौक पर गुरुवार दोपहर संजय फ्रैक्चर क्लिनिक में अचानक लगी आग से हड़कंप मच गया। धुएं के गुबार और भगदड़ के बीच क्लिनिक में भर्ती 30 मरीजों की जान खतरे में पड़ गई। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई ने बड़ा हादसा टाल दिया। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान एसीपी (एल्युमिनियम कम्पोजिट पैनल) शीट्स पिघलकर गिरने से आसपास खड़े लोग दहशत में आ गए।

फायर स्टेशन अधिकारी शांतनु यादव ने बताया कि आग का कारण इलेक्ट्रिक पैनल में शॉर्ट सर्किट था। उन्होंने कहा, “अगर आग भीतर तक फैलती, तो भारी जनहानि हो सकती थी।”क्लिनिक संचालक डॉ. संजय विश्वकर्मा ने दमकल विभाग और स्टाफ की तत्परता की सराहना करते हुए कहा, “सभी मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया, कोई हताहत नहीं हुआ।” आग से आसपास के मोहल्लों में अफरा-तफरी मची, सड़क पर भीड़ जमा होने से जाम की स्थिति बनी। समय पर रेस्क्यू से बड़ा खतरा टल गया। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।

Previous articleसपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का भव्य स्वागत, कैंपियरगंज-महाराजगंज रवाना।
Next articleआशाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का डीएम ने दिया निर्देश।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here