सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का भव्य स्वागत, कैंपियरगंज-महाराजगंज रवाना।

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का भव्य स्वागत, कैंपियरगंज-महाराजगंज रवाना।

गोरखपुर: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के गोरखपुर आगमन पर बेतियाहाता स्थित सपा कार्यालय में जोरदार स्वागत हुआ। जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम और महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर अभिनंदन किया। स्वागत का सिलसिला बाघा गाड़ा से शुरू हुआ, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। इसके बाद नौसड़ में युवजन सभा अध्यक्ष राहुल यादव के आवास पर स्वागत हुआ। 

बेतियाहाता कार्यालय पहुंचने पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उनका अभिनंदन किया। इसके बाद श्यामलाल पाल धर्मशाला बाजार के तिवारी हाता पहुंचे, जहां पूर्व सभापति गणेश शंकर पाण्डेय, पूर्व सांसद भीष्म शंकर तिवारी और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने उनका जोरदार स्वागत किया। 

स्वागत समारोह के बाद प्रदेश अध्यक्ष कैंपियरगंज के लिए रवाना हुए, जहां रात्रि विश्राम के बाद वे शुक्रवार को महाराजगंज में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरे से सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है, और वे इसे संगठन को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण मान रहे हैं।

Previous articleसुथनी वेस्ट इंटीग्रेटेड सिटी का निरीक्षण, नगर आयुक्त ने दिए तेजी के निर्देश।
Next articleरुस्तमपुर चौक: संजय फ्रैक्चर क्लिनिक में भीषण आग, दमकल ने बचाए 30 मरीज।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here