अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

रायबरेली। आबकारी आयुक्त के निर्देश पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के मार्गदर्शन में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। जिला आबकारी अधिकारी के पर्यवेक्षण में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 की टीम ने तहसील लालगंज के खीरों थाना क्षेत्र के मोहनपुर और लालगंज थाना क्षेत्र के गुलाब का पूरवा में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। 

इस कार्रवाई के दौरान 63 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई और 250 किलोग्राम महुआ लहन मौके पर नष्ट किया गया। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत 4 अभियोग दर्ज किए गए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए ऐसी कार्रवाइयाँ भविष्य में भी जारी रहेंगी।

Previous articleपूर्वांचल में मेडिकल शिक्षा की नई उड़ान: संतकबीरनगर में बी फार्मा और बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई शुरू
Next articleसुथनी वेस्ट इंटीग्रेटेड सिटी का निरीक्षण, नगर आयुक्त ने दिए तेजी के निर्देश।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here