अपूर्ण भवन को जनहित में उपयोगी बनाने का निर्देश

अपूर्ण भवन को जनहित में उपयोगी बनाने का निर्देश

रायबरेली: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने खोर स्थित एक अपूर्ण भवन का निरीक्षण कर इसके उपयोग को जनहित में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह भवन कई वर्षों पहले प्राथमिक विद्यालय के लिए बनाया गया था, लेकिन निर्माण कार्य अधूरा रहने से इसका उपयोग नहीं हो सका। 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका स्वर्ण सिंह को भवन को पूर्ण करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने सुझाव दिया कि भवन में लाइब्रेरी, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों की सुविधाएं विकसित की जाएं। इसके लिए आवश्यकतानुसार एस्टीमेट तैयार कर कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा, ताकि भवन जनहित में उपयोगी बन सके। 

जिलाधिकारी ने कहा कि भवन के पूर्ण होने से स्थानीय समुदाय को शिक्षा, संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में सुविधाएं मिलेंगी, जिससे इसका अधिकतम लाभ उठाया जा सकेगा। इस पहल से न केवल संसाधनों का सदुपयोग होगा, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। स्थानीय लोग इस कदम की सराहना कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि जल्द ही यह भवन समुदाय के लिए उपयोगी साबित होगा।

Previous articleदुष्कर्म के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली
Next articleहरिशंकरी पौधरोपण अभियान: 17 सितंबर को उत्सव के साथ रोपे जाएंगे पीपल, बरगद, पाकड़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here